साल 2020 के 18 जनवरी को जावेद अख्तर की पत्नी शबाना आजमी का गंभीर एक्सीडेंट हो गया था, जिसके चलते शबाना आजमी कई दिनों तक हॉस्पिटल में एडमिट ...
साल 2020 के 18 जनवरी को जावेद अख्तर की पत्नी शबाना आजमी का गंभीर एक्सीडेंट हो गया था, जिसके चलते शबाना आजमी कई दिनों तक हॉस्पिटल में एडमिट थी। शबाना आजमी के साथ हुए इस एक्सीडेंट पर जावेद अख्तर ने अब खुलकर बात कही है।
आपको बता दें उस दिन जावेद अख्तर और उनकी पत्नी जन्मदिन सेलिब्रेट करते हो गए वापस लौट रहे थे, इस दौरान दोनों अलग अलग गाड़ियों से जा रहे थे लेकिन शबाना आज़मी का गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। शबाना आजमी का जैसे ही एक्सीडेंट हुआ और खबर जैसे ही जावेद अख्तर को लगा तो वह चौंक गए थे।
जावेद अख्तर ने बताया कि जब यह हादसा हुआ तो वह सन्न रह गए थे, और उनके मुंह से निकला शबाना जिंदा है क्या? फिलहाल शबाना आज़मी बिल्कुल स्वस्थ हो चुकी है, और दोनों पति-पत्नी अब खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं।