बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर मार्च महीने में Corona पॉजिटिव पाई गई थी, इसके बाद ही कनिका कपूर के मुश्किलें बढ़ गई थी, कनिका कपूर पर लापरवाही...
बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर मार्च महीने में Corona पॉजिटिव पाई गई थी, इसके बाद ही कनिका कपूर के मुश्किलें बढ़ गई थी, कनिका कपूर पर लापरवाही के लिए भी केस दर्ज हो गया था, फिलहाल अब कनिका कपूर अपने घर लौट चुकी है हॉस्पिटल से।
कनिका कपूर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है जहां उनको अपने फैमिली के साथ चाय पीते हुए देखा जा सकता है। हॉस्पिटल से वापस लौट कर कनिका कपूर 14 दिन के लिए क्वॉरेंटाइन थी, कनिका कपूर के फोटो पर फिल्मी सितारों ने भी कमेंट करके कहा कि 'आपको देखकर अच्छा लगा'।
कनिका कपूर भारत की पहली सेलिब्रिटी है जो कोरोनावायरस संक्रमित पाई गई थी। इसके बाद कनिका कपूर को लखनऊ के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। कई दौर के टेस्ट से गुजरने के बाद कनिका ने Corona को मात दिया था, और वह अब पूरी तरह स्वस्थ है।