बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कपूर खानदान उन परिवारों में से है जिन्हें इंडस्ट्री का सबसे बड़ा परिवार माना जाता है। कपूर खानदान की बेटियों न...
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कपूर खानदान उन परिवारों में से है जिन्हें इंडस्ट्री का सबसे बड़ा परिवार माना जाता है। कपूर खानदान की बेटियों ने भी फिल्म इंडस्ट्री ज्वाइन किया है और आज भी काम करते हैं। पृथ्वीराज कपूर से शुरू हुई यह पीढ़ी आज भी इंडस्ट्री पर एक्टिव है।
पृथ्वीराज कपूर के बेटे शशि कपूर की बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी मशहूर थे उनके लाखों दीवाने हैं, जब शशि कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री में नए-नए आए तो उन्हें काफी कुछ सीखना पड़ा और उस वक्त उन्हें अभिनय का पाठ पढ़ाने वाले एक ही शख्स थे और वो थे उनके पिता पृथ्वीराज कपूर।
एक वक्त में शशि कपूर के साथ कुछ ऐसा हो गया कि वह अस्पताल में भर्ती हो गए थे अस्पताल जाकर शशि कपूर का घाव भर गया लेकिन दर्द कम नहीं हुआ था। शशि कपूर अपने पिट दर्द से तड़प रहे थे तो उनके पास उनके पिता पृथ्वीराज कपूर आए बेटे की तकलीफ सुनकर।
शशि कपूर को देखकर उनके पिता तुरंत दूसरे रूम में जाकर शीशा में आए और शशि कपूर को इस अधिकार पर बोले - दर्द तो आएगा और जाएगा लेकिन अभी इस दर्द को एक अवसर की तरह लो। पृथ्वीराज कपूर ने कहा इस शीशे में अपने चेहरे को देखो, देखो की तुम्हारे चेहरे पर इस वक्त क्या भाव आ रहे हैं। इस दर्द के भाव को अपने दिल में बैठा लो। और इसी को फिल्मों में आजमाया करना। पिता के इस बात को शशि कपूर मान गए थे और इस सीख के साथ आगे बढ़े।