बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं है। ऋषि कपूर का गुरुवार को 67 साल की उम्र में निधन हो गया। ऋषि कपूर की अचानक चले जाने ...
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं है। ऋषि कपूर का गुरुवार को 67 साल की उम्र में निधन हो गया। ऋषि कपूर की अचानक चले जाने से हर कोई मायूस है, और किसी को यकीन भी नहीं हो रहा था कि ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं है। ऐसे ही बॉलीवुड के कुछ और मशहूर सितारे हैं जिनकी निधन से किसी को यकीन नहीं हुआ था, आइए जानते हैं उनके नाम।
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का 24 फरवरी साल 2018 को दुबई में मौत हो गई थी, श्रीदेवी अपनी कजिन की शादी में पहुंची थी लेकिन उनकी निधन वहीं पर हो गया और किसी को यकीन भी नहीं हो रहा था कि श्रीदेवी इस दुनिया में नहीं है।
साल 1992 में बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या भारती का भी ऐसे ही अचानक मौत हो गई थी। खबरों के मुताबिक उन्होंने खुदकुशी की थी उनके निधन से किसी को यकीन भी नहीं हो रहा था, बहुत कम उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
इसके बाद अभिनेत्री जिया खान जिन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना कदम मिलाकर सफलता की सीढ़ी में चल रही थी। ऐसे मौके पर उन्होंने दुनिया को अलविदा कहने का ठान लिया और इन्होंने भी सुसाइड कर लिया।
टीवी शो बालिका वधू में नजर आने वाली प्रत्यूषा बनर्जी ने भी खुदकुशी की थी उन्होंने मुंबई के अपने एक प्लेट में सुसाइड कर लिया था साल 2016 में, वह केवल 25 साल की थी।
बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में एक थी परवीन बाबी। 20 जनवरी साल 2005 में उनको उनके फ्लैट में रहस्यमई हालत में मृत पाया गया।
सलमान खान के साथ फिल्मों में नजर आने वाले इंदर कुमार का भी इसी तरह निधन हो गया था अचानक साल 2017 में। इंदर कुमार की खबर जैसे ही फैली तो फैंस को यकीन नहीं हुआ।
बॉलीवुड अभिनेता ओमपुरी ने भी अचानक इस दुनिया को छोड़ दिया था, इन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्में की है।
बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक मधुबाला ने भी अचानक दुनिया को छोड़ दिया था। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के चलते उन्होंने साल 1969 में दुनिया को अलविदा कह दिया।
चाइल्ड आर्टिस्ट तरूणी का भी ऐसे ही मृत्यु हो गई थी हेलीकॉप्टर क्रैश में। इन्हें रसना गर्ल के नाम से दुनिया जानती थी, इन्होंने अमिताभ के साथ भी काम किया था।
टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नजर आने वाले डॉक्टर हाथी उर्फ कवि कुमार आजाद ने भी दुनिया को अचानक अलविदा कह दिया था। उनके निधन से हर कोई गम में डूबा हुआ था।
बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान ने इसी तरह 53 साल के उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया साल 2020 में।