लॉक डाउन के वजह से टीवी पर लोकप्रिय पुरानी शो प्रसारित किया गया है, इन टीवी शोज को लोगो ने काफी पसंद किया है, आइए जानते हैं दूरदर्शन पर इन ...
लॉक डाउन के वजह से टीवी पर लोकप्रिय पुरानी शो प्रसारित किया गया है, इन टीवी शोज को लोगो ने काफी पसंद किया है, आइए जानते हैं दूरदर्शन पर इन दिनों चलने वाली पॉपुलर टीवी शोज के नाम।
सबसे पहले बात करेंगे रामायण की क्योंकि रामायण सबसे ज्यादा हिट हुआ था लॉक डाउन के बीच दूरदर्शन पर। आपको बता दें रामायण का पहली बार प्रसारण 1987 से जुलाई 1988 तक हुआ था।
महाभारत इन दिनों काफी लोगों को पसंद आया है टीवी पर इसे फिर से देखने के बाद। इस शो का प्रसारण 1988 से 1990 के बीच किया गया था।
दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाला शो श्री कृष्णा भी बेहद फेमस है। रामानंद सागर के शो कृष्णा को रामायण जैसा लोकप्रियता मिली है, और यह 1993 से 1996 तक चली।
टीवी सीरियल बुनियाद की कहानी भारत और पाकिस्तान के विभाजन पर आधारित थी, और इस शो को भी दूरदर्शन पर फिर से दिखाया गया है।
साल 1989 में प्रसारित होने वाला शाहरुख खान का टीवी शो फौजी को भी लोगों ने काफी पसंद किया है, इस शो में सेना के जवानों की जिंदगी और उनकी ट्रेनिंग को दिखाती है।
बोमकेश बक्शी जी मशहूर टीवी सीरियल में से एक रहा है, इश्क टीवी सीरियल को बासु चटर्जी ने निर्देशित किया था और मुख्य भूमिका में अभिनेता राजित कपूर थे।
लोगों को टीवी सीरियल चाणक्य भी देखने को मिला, ये टीवी शो साल 1991 से 1992 में पहली बार प्रसारित हुआ था।
इसमें शक्तिमान को केसे भूल सकते है, टीवी पर शक्तिमान के री टेलीकास्ट से लोग काफी खुश थे। 90 के दशक का ये पॉपुलर शो है।