दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आज भले ही एक साथ रहते हो लेकिन दीपिका पादुकोण अपनी शादी से पहले रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में थी और यह ...
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आज भले ही एक साथ रहते हो लेकिन दीपिका पादुकोण अपनी शादी से पहले रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में थी और यह बात सबको पता है। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की खबरें खूब सुर्खियों में रहती थी जब यह दोनों साथ थे।
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के बीच नज़दीकियां साल 2007 में इनकी आई फिल्म "बचना ए हसीनो" से शुरू हुआ था। दीपिका पादुकोण ने रणबीर कपूर के नाम का टैटू की अपने गर्दन के नीचे करवाया था।
लेकिन साल 2010 आते-आते इन दोनों का ब्रेकअप हो गया और दीपिका पादुकोण को इससे काफी बड़ा सदमा लगा, और यह उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में भी शेयर किया था रणबीर कपूर का नाम लिए बिना।
दीपिका ने कहा था- मैंने उसे रंगे हाथों पकड़ा था। और यही वो वक्त था जब सारे इमोशन भुलाकर मैंने उससे अलग होने का फैसला लिया। रणबीर कपूर ने भी अपने इंटरव्यू में बाद में यह स्वीकार किया कि उन्होंने दीपिका पादुकोण को चीट किया था क्योंकि वो तब मैच्योर नहीं थे और रिश्ते को कैसे संभाला जाता है नहीं समझते थे।