टीवी इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता शाहीर शेख और एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस टीवी के मशहूर ऑनस्क्रीन कपल्स में से एक हैं। दोनों ने सीरियल '...
टीवी इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता शाहीर शेख और एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस टीवी के मशहूर ऑनस्क्रीन कपल्स में से एक हैं। दोनों ने सीरियल 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' के जरिए इनकी जोड़ी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।
सिर्फ पर्दे पर ही नहीं दोनों असल जिंदगी में भी एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। मगर जल्द ही इनका रिश्ता खत्म हो गया था और ऐसा कहा जाता है कि इंडोनेशियन एक्ट्रेस आयु टिंग टिंग की वजह से ही दोनों का रिश्ता टूटा।
बता दे की शाहीर इंडोनेशिया में कई प्रोजेक्ट्स से जुड़े हुए थे और इस दौरान आयु ने ही उनकी काफी मदद की और उन्हें इंडोनेशिया में सेटल भी करवाया था।
शाहीर शेख इंडोनेशिया के एक्ट्रेस के साथ काफी करीब आगाए थे और इनके परिवार से भी मिले थे। वहीं आयु को एरिका और शाहीर की नजदीकियां अच्छी नहीं लगती थी। कहा जाता है इसी वजह से एरिका और शाहीर के बीच दूरियां बढ़ गई।