बिपाशा बसु के पति करण सिंह ग्रोवर ने तीन शादियां की है। बिपाशा से पहले उन्होंने श्रद्धा निगम और जेनिफर विंगेट से शादी की है। हालांकि, पहले...
बिपाशा बसु के पति करण सिंह ग्रोवर ने तीन शादियां की है। बिपाशा से पहले उन्होंने श्रद्धा निगम और जेनिफर विंगेट से शादी की है। हालांकि, पहले रिश्तो से वो बहार निकल चुके है। इन दिनों वो बिपाशा के साथ काफी खुश हैं। बता दे एक बार करण सिंह ने अपनी और जेनिफर की शादी टूटने के पीछे की वजह बताया था।

करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट ने साल 2012 में शादी की है, इन दोनों की जोड़ी भी काफी फेमस थी। लेकिन शादी के 2 साल भी नहीं बीते और 2014 में ही दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया था। दोनों का तलाक काफी चौंकाने वाला था, इनके फैंस को यकीन नहीं हो रहा था, क्योंकि 2009 से ही दोनों इंडस्ट्री के सबसे 'क्यूट कपल' माने जाते थे।

करण ने जेनिफर से रिश्ते टूटने को लेकर कहा था कि उनके रिश्ते के टूटने की वजह बेहद पर्सनल है। उन्हें नहीं लगता है कि इसकी वजह किसी को जाननी चाहिए। दो लोगों के बीच क्या हुआ, यह सिर्फ वही दो लोग समझ सकते हैं। बाकी सारी बातें अफवाह और अंदाजा है। जो आए दिन लोग करते है, बाकी आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया।