करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो कॉफी विद करण का है। वीडियो में देखा जा सकता ...
करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो कॉफी विद करण का है। वीडियो में देखा जा सकता है करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा दोनों ही अपने पर्सनल लाइफ की कई सारी बातें शेयर करते हैं।

इस दौरान करीना कपूर ने करण जोहर के सवालों के जवाब दिए। करण जौहर ने करीना कपूर से पूछा कि क्या आपको पता है सैफ अली खान ने आपको कहां पर प्रपोज किया था। इसके जवाब में करीना झट से बोलती है ग्रीस।

करीना के जवाब देने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने भी कहा कि उन्हें भी उनके पति निक जोनास ने ग्रीस में प्रपोज किया था, दोनों की शादी 2018 में हुई है।
