पिछले कुछ समय से भारत और नेपाल के बीच हालात कुछ सही नहीं है, नेपाल ने अपना खुद का मानचित्र तैयार किया है अब सीमा को लेकर भारत और नेपाल ...

पिछले कुछ समय से भारत और नेपाल के बीच हालात कुछ सही नहीं है, नेपाल ने अपना खुद का मानचित्र तैयार किया है अब सीमा को लेकर भारत और नेपाल के बीच स्थिति गंभीर है। इसी बीच अभिनेत्री मनीषा कोइराला का रिएक्शन आया है इस मामले में।

इस विवाद में अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने अपना प्रतिक्रिया देते हुए नेपाल का साथ दिया है। लेकिन नेपाल का साथ देने के बाद मनीषा कोइराला को सोशल मीडिया पर काफी ट्रॉल किया जा रहा है।

नेपाल के संसद में एक नया मानचित्र पास किया गया है जिसमें भारत के 3 इलाकों को उनके नक्शे में दाखिल कर लिया गया, और इसपर नेपाल दबा कर रहा है कि ये उनका एरिया है जो असल में भारत का है।
Territorial sovereignty + political sovereignty + economical sovereignty = sovereign state !! Let’s mull over this !! Gm ❤️🙏🏻— Manisha Koirala (@mkoirala) June 22, 2020
इस मामले में मनीषा कोइराला ने फिर से ट्वीट किया है, मनीषा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'क्षेत्रीय संप्रभुता, राजनीतिक संप्रभुता और आर्थिक संप्रभुता एक संप्रभुत राज्य के बराबर होती है। आइए इस पर विचार करते है।