बॉलीवुड ऐक्ट्रेस नीतू चंद्रा का जन्म 20 जून 1984 में हुआ था। नीतू चंद्रा आज अपनी जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है, आपको बता दें इन्होंने अक्...
बॉलीवुड ऐक्ट्रेस नीतू चंद्रा का जन्म 20 जून 1984 में हुआ था। नीतू चंद्रा आज अपनी जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है, आपको बता दें इन्होंने अक्षय कुमार के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था फिल्म गरम मसाला से।
अक्षय कुमार के साथ नजर आने के बाद मानो इनका केरियर ही चमक गया उनको कई और फिल्मों के ऑफर मिले थे, मगर धीरे-धीरे वह बॉलीवुड इंडस्ट्री से ही गायब हो गए। नीतू का विवाद से भी काफी अच्छा नाता है। इन्होंने अपने कॉलेज डेज से ही मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। साल 2009 में नीतू चंद्रा विवादों में फंस गए थे जब उन्होंने एक मैगजीन के लिए बोल्ड फोटोशूट करवाया था।

नीतू चंद्रा का बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा के साथ रिलेशनशिप रहा इसके चलते वो सुर्खियों में आई थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं टिका। बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था, हालांकि नीतू ने इस बात को अधिकारिक तौर पर कभी नहीं कबूला था।