लॉक डाउन के चलते बॉलीवुड सितारों से जुड़ी कई पुरानी तस्वीर और विडियोज वायरल हो रही है, इसी बीच अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की एक पुरानी वीड...
लॉक डाउन के चलते बॉलीवुड सितारों से जुड़ी कई पुरानी तस्वीर और विडियोज वायरल हो रही है, इसी बीच अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की एक पुरानी वीडियो वायरल हो रही है, इसमें प्रियंका चोपड़ा अपनी फैमिली के बारे में कई बात बता रही है।

प्रियंका चोपड़ा अपने एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में आई और कई फिल्मों में काम किया इसके बाद उन्होंने हॉलीवुड में भी फिल्में की है। आज प्रियंका चोपड़ा कामयाबी की बुलंदी पर है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंटरव्यू में स्ट्रगलिंग डेज की बात की है।

प्रियंका चोपड़ा में अपने रंग को लेकर बात की है। प्रियंका चोपड़ा कहती है जब वह छोटी थी तब उन्हें उनके कजिन काले-काले बोल कर चिड़ाते थे, क्यों की सब गोरे थे उन्हें छोड़ कर, 13 साल की उम्र में उन्होंने फेयरनेस क्रीम लगा कर गोरे होने का सोचा था।
