बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन से एक बार फिर इंडस्ट्री पर सवाल उठ रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत ने अपने मुंबई वाले फ्लैट में खुद...
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन से एक बार फिर इंडस्ट्री पर सवाल उठ रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत ने अपने मुंबई वाले फ्लैट में खुदकुशी कर ली है, बताया जा रहा है वह काफी दिनों से परेशान थे और तनाव में थे। कई लोगों का यह कहना है कि बॉलीवुड में सुशांत सिंह राजपूत नेपोटिज्म के शिकार हुए हैं, बॉलीवुड में पक्षपात को लेकर वह काफी डिप्रेशन में थे।

अब कांग्रेस के नेता संजय निरुपम ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर सवाल उठाया है, उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म "छिछोरे" हिट होने के बाद उनको करीब 7 फिल्मों में काम मिला था लेकिन 6 महीनों के अंदर उनके हाथ से सारे फिल्में चली गई ऐसा क्यों???

उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री की निष्ठुरता एक अलग लेवल पर काम कर रही है, और इसी की वजह से एक बेहतरीन एक्टर लोगों ने खो दिया।
