अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में खुदकुशी करने से 10 दिन पहले मां को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट को पढ़कर...
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में खुदकुशी करने से 10 दिन पहले मां को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट को पढ़कर आप समझ सकते है सुशांत अपने आखरी दिनों में बिल्कुल अकेले महसूस कर रहे थे।

खेर आपको बता दे सुशांत सिंह राजपूत ने अपने मां की आखरी इच्छा पूरी की है साल 2019 में। सुशांत के मा का निधन साल 2002 में हो गया था उस वक़्त सुशांत केवल 16 साल के थे। सुशांत सिंह राजपूत को मां के गुजरने का गहरा सदमा पहुंचा था।

उसके बाद वो अपने पढ़ाई में बिजी हो गए और बाद में बॉलीवुड इंडस्ट्री में आकर और भी बिजी हो गए अपने कैरियर को मनाने में। बता दे सुशांत के मां ने उनके लिए मुंडन की मनौती मांगा था जिसे उन्होंने साल 2019 में बिहार आकर पूरा किया था।

सुशांत ने ननिहाल के मनसा देवी मंदिर में अपना मुंडन कराया था साल 2019 में। वैसे तो मुंडन संस्कार बचपन में किया जाता है, लेकिन सुशांत ने 33 साल की उम्र में इसलिए कराया क्यों कि यह उनकी मां की इच्छा थी।