सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या के बाद कई सारी खुलासे हो रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने मुंबई वाले फ्लैट में खुदकुशी कर ली ...
सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या के बाद कई सारी खुलासे हो रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने मुंबई वाले फ्लैट में खुदकुशी कर ली है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है और अब यह सामने आया है कि उन्होंने आखिरी पलों में किस को फोन किया था।

पुलिस की जांच के बाद यह सामने आई कि सुशांत सिंह राजपूत ने अपने दोस्त महेश शेट्टी को दो बार फोन लगाया था लेकिन तब उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया था। लेकिन इसके बाद वह करीब 12:00 बजे सुशांत सिंह राजपूत को फोन किए थे लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महेश ने अपना दुख प्रकट किया है। लेकिन सोशल मीडिया पर लोग महेश को खरी-खोटी सुना रहे हैं क्योंकि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत का फोन रिसीव नहीं किया था।
