टीवी की जानी मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर अब तक सिंगल है, एकता कपूर 40 पार कर चुकी है। एकता कपूर का जन्म साल 1975 के 7 जून को हुआ था। एकता ए...

टीवी की जानी मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर अब तक सिंगल है, एकता कपूर 40 पार कर चुकी है। एकता कपूर का जन्म साल 1975 के 7 जून को हुआ था। एकता एक के बाद एक हिट टेलीविजन शो बनाकर अपने आप को कामयाबी की बुलंदी पर ले जाने में सफल रहे।
एकता कपूर की शादी को लेकर कई बार सवाल पूछे जाते हैं आपको बता दें एकता कपूर ने मुंबई में जागरण सिनेमा समिट में पत्रकारों से बात करते हुए इस सवाल का जवाब दिया था।
एकता कपूर ने बताया कि वह शादी नहीं करना चाहती थी और इसलिए उन्होंने काम करना शुरू किया। उनके पिता जितेंद्र ने उनको कहा था कि शादी करो या फिर काम करो दोनों में से किसी एक को चुनो। एकता कपूर ने तब अपने पिता को कहा था कि वह काम करना चाहती है, और एकता कपूर आज भी काम कर रही है, उन्होंने शादी के बारे में अब तक नहीं सोचा।
